जमशेदपुर, अगस्त 4 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। झारखंड प्रादेशिक गोशाला संघ के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल के संयोजन में 8 से 10 अगस्त तक बागबेड़ा स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नि:शुल्क नेत्र जांच और ऑपरेशन शिविर आयोजित होगा। रेड क्रॉस सोसाईटी के सचिव विजय कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। इससे पूर्व भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से टाटा स्टील एवं निप्पन स्टील की जेसीएपीसीपीएल के सीएसआर से संपन्न 820वें नेत्र शिविर के रोगियों को विदाई दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...