Jamshedpur News: बागबेड़ा में विशेष सफाई अभियान, मैदान और गलियों से हटाई गई झाड़ियां
जमशेदपुर, अगस्त 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह और पोटका विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी के शहीद मैदान, कुंवर सिंह मैदान, रोड नंबर 3, रोड नंबर 4 और क्वार्टरों के पीछे की गलियों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जुस्को कर्मचारियों ने मैदानों और गलियों में उगी झाड़ियों व झाड़-झंखाड़ की कटाई कर सफाई की।सुनील गुप्ता ने बताया कि लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण जहरीले कीड़े-मकोड़ों और सांपों का खतरा बना हुआ था। बरसात में संक्रामक बीमारियों की आशंका भी थी। सफाई शुरू होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। उन्होंने बताया कि शेष क्षेत्रों में भी सफाई अभियान जारी रहेगा।समाजसेवी भोला झा ने विधायक संजीव सरदार और सुनील गुप्ता के प्रयासों की सराहना की। अभियान में स्थानीय लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.