Jamshedpur News: बागबेड़ा में बिजली का तार टूटकर गिरा, करंट की चपेट में दो बकरियों की मौत, हंगामा
जमशेदपुर, अगस्त 8 -- Jamshedpur News: बागबेड़ा स्थित डीबी रोड में शनिवार को बिजली का तार टूटकर अचानक सड़क पर गिरने से हंगामा मच गया। तार की चपेट में आने से वहां मौजूद दो बकरियों की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह घटना हुई। लोगों ने कहा कि तार अचानक सड़क पर गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था। यदि इसकी चपेट में कोई व्यक्ति आ जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। हंगामे की सूचना मिलने पर बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। करीब आधे घंटे तक चले विरोध के बाद मामला शांत हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.