जमशेदपुर, जुलाई 6 -- Jamshedpur News: बागबेड़ा कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती चोरी और नशाखोरी की घटनाओं को लेकर बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के मुखिया राजकुमार एवं उपमुखिया संतोष ठाकुर ने बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि लगातार हो रही चोरी से क्षेत्र में भय का माहौल है। शुक्रवार रात रोड नंबर-1 स्थित बजरंगी मैदान के समीप रहने वाले सुनील कुमार के घर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा नशाखोरी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: भाजपा ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा उन्होंने कहा क...