Jamshedpur News: बागबेड़ा में चोरी व नशाखोरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर, जुलाई 4 -- Jamshedpur News: बागबेड़ा कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती चोरी और नशाखोरी की घटनाओं को लेकर बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के मुखिया राजकुमार गोड एवं उपमुखिया संतोष ठाकुर ने बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल है। बीती रात रोड नंबर-1 स्थित बजरंगी मैदान के समीप रहने वाले सुनील कुमार के घर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा नशाखोरी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: जादूगोड़ा में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.