जमशेदपुर, जुलाई 28 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। साकची, बागबेड़ा, टेल्को व गोविंदपुर में रेलवे यात्री टिकट सेवा केंद्र जल्द खोले जाएंगे। इससे टाटानगर स्टेशन काउंटर में आने का झंझट खत्म हो जाएगा। साकची, कदमा और सोनारी में पहले से रेलवे का एक-एक यात्री टिकट सेवा केंद्र संचालित हो रहा है। संचालक स्लीपर व एसी क्लास में प्रति टिकट किराया राशि से अधिक रकम लेकर टिकट बुक करते हैं। तीन यात्री टिकट सेवा केंद्र खुलने पर स्टेशन के दोनों काउंटर से भीड़ कम हुई थी। साकची, बागबेड़ा, गोविंदपुर और टेल्को में यात्री टिकट सेवा केंद्र खुलने से सहूलियत होगी। टेल्को डाकघर में भी रेल टिकट बुकिंग सुविधा शुरू हुई थी। यात्री टिकट सेवा केंद्र मानगो में भी खुलने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...