जमशेदपुर, अगस्त 14 -- Jamshedpur News: बागबेड़ा के नयाबस्ती के 200 से ज्यादा घर में बारिश का पानी नाला के रास्ते देररात प्रवेश घुस गया। इससे शुक्रवार सुबह से लोगों में अफरातफरी मची है। लोग बच्चे और घरेलू सामान लेकर सड़क किनारे या फिर दूसरे जगह जा रहे हैं ताकि पानी निकलने तक आश्रय मिल सके। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि डैम खोलने की पूर्व सूचना नहीं देने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। प्रखंड या जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ प्रभावित निचले क्षेत्र के लोगों की सुविधा में अभी कोई राहत कार्य शुरू नहीं किया गया। जलस्तर बढ़ने से बागबेड़ा के बडौदा घाट और सीपी टोला के पुल पर पानी चढ़ाने की आशंका से लोग दहशत में है क्योंकि सभी क्षेत्रों से संपर्क कट जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...