जमशेदपुर, जुलाई 14 -- Jamshedpur News: बागबेड़ा थाना पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। चापड़ के बल पर दुष्कर्म के प्रयास जैसे गंभीर आरोप के बावजूद पुलिस ने घटना के छह दिन तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की। पीड़िता को न्याय के लिए एसएसपी का दरवाजा खटखटाना पड़ा। एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद ही 11 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी सम्पत प्रधान को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जानकारी के अनुसार, घटना पांच जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे की है। रानीडीह स्थित गुलटी झोपड़ी में किराये के मकान में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति की गैरमौजूदगी में पड़ोसी सम्पत प्रधान घर में घुस आया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: दुष्कर्म के प्रयास की पीड़िता ने कर्मियों पर धमकी व प्रताड़ना का लगाया आरोप उसने महिला को जमीन पर पटक दिया औ...