Jamshedpur News: बागबेड़ा डीबी रोड में दो भाइयों के बीच मारपीट, महिला को भी पीटा
जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: बागबेड़ा के डीबी रोड में दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक महिला के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। एक पक्ष की ओर से शोभा सोनकर ने परसुडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी अपने साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि किसी विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान महिला भी इसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.