Jamshedpur News: बागबेड़ा चोरी में दो युवक हिरासत में
जमशेदपुर, जुलाई 6 -- Jamshedpur News: बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के ब्लॉक नंबर 20/02/3 स्थित सुनील कुमार के सूने मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने गिरी और कार्तिक नामक दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गुरुवार देर रात हुई इस चोरी में चोरों ने मकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। फिर भीतरी दरवाजे की कुंडी और ताला तोड़कर अलमारी से कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पूरी घटना घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की। संदिग्ध गतिविधियों की पहचान के बाद दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस दोनों से चोरी गए सामान, घटना की पूरी योजना और अन्य संभावित लोगों की संलिप्तता के बारे में पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.