Jamshedpur News: बागबेड़ा के गणेश पूजा मैदान में चला स्वच्छता जागरूकता अभियान
जमशेदपुर, अक्टूबर 4 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, बागबेड़ा कॉलोनी स्थित गणेश पूजा मैदान में रविवार सुबह जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गणेश पूजा मैदान, छठ घाट एवं पहाड़ी पूजा स्थल की साफ-सफाई की गई। स्वच्छता एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मैदान को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी विशेष दिन तक सीमित रहने वाला अभियान नहीं है, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बनाना आवश्यक है। स्थानीय लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.