Jamshedpur News: बागबेड़ा आभूषण दुकान से चोरी में दो गिरफ्तार, 1.5 किलो चांदी बरामद
जमशेदपुर, अगस्त 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना क्षेत्र में आभूषण दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें गोपीनाथ मुंडा उर्फ बुलेट और श्रीमंतो गोप शामिल हैं। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी किए गए करीब 1.5 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। सोमवार को सिटी एसपी ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित आभूषण दुकान में 19 अगस्त को चोरी की घटना हुई थी। दुकान संचालक की शिकायत पर बागबेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। यह भी पढ़ें- आभूषण दुकान में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.