Jamshedpur News: बागबेड़ा : खरकई नदी में नहाने के दौरान 8 वर्षीय बालक डूबा
जमशेदपुर, जुलाई 6 -- Jamshedpur News: बागबेड़ा के बड़ौदा घाट स्थित खरकई नदी में शनिवार सुबह नहाने के दौरान एक 8 वर्षीय बालक डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे नदी से बाहर निकाला और गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। बालक के साथ एक किशोरी भी नदी में नहाने गई थी, जो उसके साथ एमजीएम पहुंची। अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के दौरान होमगार्ड प्रभारी दिग्विजय पांडेय ने किशोरी से उसके परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर घटना की सूचना दी। सूचना पर बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा हरिजन बस्ती निवासी बिंदा मुखी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बालक की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.