Jamshedpur News: बांग्ला सावन की चौथी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था
जमशेदपुर, अगस्त 12 -- Jamshedpur News: बांग्ला सावन की चौथी सोमवारी पर पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पटमदा के शक्तिश्वर शिव मंदिर जोड़सा, बांसगढ़, लच्छीपुर, लावा, पटमदा ब्लॉक कॉलोनी, काटिन, कुमीर, बनकुंचिया, आगुईडांगरा, खेड़ुआ व बामनी समेत बोड़ाम प्रखंड के लावजोड़ा, कुईयानी, आमझोर, पोखरिया और लायलम स्थित शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। दलमा स्थित बूढ़ा बाबा शिव मंदिर में सुबह से शाम तक श्रद्धालु कतार में खड़े होकर जलाभिषेक करते रहे। यहां पटमदा, बोड़ाम, नीमडीह, चांडिल और जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.