Jamshedpur News: बहरागोड़ा में लगा राष्ट्रीय आयुष मिशन का कैंप
जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- Jamshedpur News: राष्ट्रीय आयुष मिशन की ओर से संचालित ओस्टियोआर्थराइटिस एवं वयोमित्र कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को बहरागोड़ा मध्य विद्यालय व हिंदी मिडल स्कूल पाथरा तथा गुड़ाबांधा के केंदुआपाल प्राथमिक विद्यालय तथा पहाड़पुर मध्य विद्यालय में कैंप का आयोजन कर 643 मरीजों की जांच की गई। इसमें ओस्टियोआर्थराइटिस के 312 तथा बयोमित्र के 331 मरीजों को होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवा दी गई। मरीजों को रोग से बचाव का उपाय भी बताया गया। कैंप में योग प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षिकाओं ने भी भाग लेकर विभिन्न रोग के निदान में योग का प्रशिक्षण दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.