Jamshedpur News: बस स्टैंड की बंदोबस्ती आज, अभी तक किसी ने नहीं डाला है टेंडर
जमशेदपुर, जुलाई 21 -- Jamshedpur News: भुइयांडीह स्थित बस स्टैंड की बंदोबस्ती की निर्धारित तिथि आज है। आज तीन बजे खुली बोली से इसकी बंदोबस्ती का कार्यक्रम है। जमशेदपुर अक्षेस ने इसकी न्यूनतम बोली दो करोड़ 18 लाख रुपए तय की है। इस वित्तीय वर्ष में चार बार इसका टेंडर टेंडर निकल चुका है, परंतु किसी ने इसमें रुचि नहीं दिखाई है। आज भी 12 बजे तक किसी के टेंडर डालने की सूचना नहीं है। हालांकि टेंडर भरने का समय दो बजे तक तय है। पूर्व में इसकी पार्किंग बंदोबस्ती हासिल करने वालों का कहना है कि दर काफी अधिक है। इतने पैसे में लेने पर घाटा तय है। इसलिए कोई ठेकदार इसमें रुचि नहीं ले रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.