जमशेदपुर, नवम्बर 19 -- Jamshedpur News: परसूडीह के गदड़ा में नकली विदेशी शराब बनाने की फैक्ट्री का खुलासा होने के बाद इसके नेटवर्क को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। उत्पाद विभाग की जांच में गिरोह का संपर्क हाईवे के इलाकों में अवैध रूप से तैयार अंग्रेजी शराब की आपूर्ति करने वाले लोगों से होने के सुराग मिले हैं। तैयार शराब की कुछ खेप बसों के माध्यम से बिहार भेजी जाती थी। जांच में सामने आया है कि बसों से बिहार शराब भेजने वाले गिरोह के सदस्य भी इस नेटवर्क से जुड़े हैं। विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि नकली शराब की खेप किन बसों के माध्यम से बिहार भेजी जाती थी और इस काम में कौन-कौन लोग शामिल थे। साथ ही हाईवे के किन इलाकों में इसकी आपूर्ति की जाती थी, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि गदड़ा में संचालित फैक्ट्री का...