जमशेदपुर, नवम्बर 17 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर।परसूडीह के गदड़ा में नकली विदेशी शराब बनाने की फैक्ट्री का खुलासा होने के बाद इसके नेटवर्क को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। उत्पाद विभाग की जांच में गिरोह का संपर्क हाईवे के इलाकों में अवैध शराब की आपूर्ति करने वाले लोगों से होने के सुराग मिले हैं। तैयार शराब की कुछ खेप बसों के माध्यम से बिहार भेजी जाती थी।विभाग अब उन बसों और लोगों की पहचान करने में जुटा है, जिनके जरिए शराब की खेप बिहार पहुंचाई जाती थी। जांच में आशंका जताई जा रही है कि गदड़ा में संचालित फैक्ट्री का नेटवर्क जमशेदपुर से बाहर तक फैला हुआ था।गौरतलब है कि उत्पाद विभाग की टीम ने गदड़ा गांव में छापेमारी कर 1331 लीटर से अधिक अवैध शराब और स्पिरिट जब्त की थी। इसमें 821.53 लीटर बोतलबंद विदेशी शराब, 330 लीटर स्पिरिट और 180 लीटर तैयार र...