जमशेदपुर, सितम्बर 10 -- Jamshedpur News: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के भक्तिनगर में हांडीफोड़ कार्यक्रम के दौरान डांस करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना पांच सितंबर की रात करीब 12 बजे की है। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। दोनों के सिर में चोट लगी है। घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में भक्तिनगर निवासी एक महिला ने बर्मामाइंस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, उनका बेटा रोशन साव हांडीफोड़ कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इस दौरान डांस करने को लेकर गांव के कुछ युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि राजू, सोनू, देव, गनेश्वर और महेश मुर्मू उर्फ लाला समेत करीब 15 लोगों ने लाठी-डंडे से रोशन साव और उसके दोस्त भोला कुमार के साथ मारपीट की। दोनों के सिर में चोट लगी और खून निकलने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने ...