Jamshedpur News: बर्मामाइंस में मारपीट कर मोबाइल छीना, खाते से रुपये निकाले, आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर, नवम्बर 23 -- Jamshedpur News: बर्मामाइंस के बीओसी गेट के पास मारपीट कर मोबाइल फोन छीनने और उससे दो हजार रुपये की निकासी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में टेल्को निवासी शेर सिंह गोराई के बयान पर बर्मामाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में बर्मामाइंस निवासी प्रिंस मुर्मू को आरोपी बनाया गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 18 नवंबर की रात 10 बजे की है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शेर सिंह गोराई बीओसी गेट के पास थे। इसी दौरान प्रिंस मुर्मू ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद उनका मोबाइल फोन छीन लिया और मोबाइल के माध्यम से उनके खाते से दो हजार रुपये की निकासी कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.