Jamshedpur News: बर्मामाइंस में फल विक्रेता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
जमशेदपुर, नवम्बर 24 -- Jamshedpur News: बर्मामाइंस भक्ति नगर निवासी मुकेश कुमार साव (35) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार शाम मुकेश का शव फंदे से लटका पाया गया। मंगवार सुबह परिजन शहर पहुंचे जिसके बाद मुकेश के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मुकेश दुर्गा पूजा मैदान के पास फल बेचने का काम करता था। पत्नी पूजा देवी ने बताया कि वे लोग शनिवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए पटना गए थे। सोमवार शाम घटना की जानकारी मिली। पूजा ने बताया कि उन्हें दुकान हटाने को कहा गया था जिसके बाद से मुकेश डिप्रेशन में था। संभवतः इन्हीं कारणों से मुकेश ने आत्महत्या की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.