Jamshedpur News: बर्मामाइंस में देसी कट्टा और पांच गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार
जमशेदपुर, अक्टूबर 27 -- Jamshedpur News: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के रेलवे कंटेनर यार्ड के पास पुलिस ने देसी कट्टा और पांच गोलियों के साथ मो. इरफान को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि कंटेनर यार्ड के आसपास एक युवक अवैध हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, .315 बोर की पांच गोलियां और मोबाइल फोन मिला। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में इरफान ने हथियार कुख्यात अपराधकर्मी मो. शाहिद का होने की बात कही। उसने बताया कि शाहिद के कहने पर वह हथियार लेकर जा रहा था। मामले में बर्मामाइंस थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.