जमशेदपुर, सितम्बर 16 -- Jamshedpur News: बर्मामाइंस के सुनसुनिया गेट के पास मंगलवार रात ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बारीगोड़ा निवासी सागर गोप के रूप में हुई है। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे से आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी के अनुसार, सागर आदित्यपुर स्थित निजी कंपनी में काम करता था। मंगलवार रात वह अपने साथी विक्की के साथ बाइक से घर लौट रहा था। विक्की के अनुसार, दोनों सुनसुनिया गेट के पास पहुंचे ही थे कि पार्किंग से कंपनी के अंदर जा रहे ट्रेलर ने सागर की बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद सागर बाइक समेत ट्रेलर के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।...