Jamshedpur News: बर्मामाइंस गेट पर मांगों को लेकर ठेका मजदूरों का हंगामा
जमशेदपुर, सितम्बर 26 -- Jamshedpur News: टाटा स्टील के बर्मामाइंस ऑक्सन यार्ड गेट पर एक वाहन से क्षतिग्रस्त साइकिल की जगह नई साईकिल देने की मांग को लेकर ठेका मजदूरों ने शुक्रवार की सुबह खूब हंगामा किया। उनका कहना था कि पिछले सप्ताह कंपनी में जाने वाले एक ट्रक की चपेट में आकर मजदूरों की दो साइकिलें क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। उन्हें उन साइकिलों की जगह नई साइकिल चाहिए। हंगामे की खबर पाकर कंपनी के एक अधिकारी पहुंचे और मजदूरों से मिलकर उनकी मांगे जानी। अधिकारी का कहना था कि मजदूर वहां गेट के पास साइकिल लगाने के बजाय पास में निर्मित पार्किंग में अपनी साइकिलें लगाएं। परंतु मजदूरों का कहना था कि पार्किंग की दूरी वहां से करीब 500 मीटर है। ड्यूटी के समय का दबाव रहता है। इसलिए उनके लिए यह सुविधाजनक नहीं है। इससे उन्हें अतिरिक्त आधा घंटा लग जाएगा। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.