जमशेदपुर, जुलाई 17 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन के बर्मामाइंस गेट की पार्किंग में 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। रेल कर्मचारियों की सूचना पर जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम कॉलेज भेज कर थाना में यूडी के तहत केस दर्ज किया है। जीआरपी के अनुसार मृत युवक की पहचान नहीं हुई है। पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...