Jamshedpur News: बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में श्री ॐ साईं मंदिर का उद्घाटन कल
जमशेदपुर, जुलाई 28 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती उड़िया लाइन में श्री ॐ साई मंदिर का उद्घाटन बुधवार को होगा। इसकी सारी तैयारियां पूजा कमेटी की ओर से कर ली गई है। पूजा समिति के पदाधिकारी ने आम भक्त जनों से आग्रह किया है कि वह इस मंदिर को और सुंदर बनाने में सहयोग करें। मंदिर का उद्घाटन हो जाने पर आसपास के श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के अनुसार सुबह सात बजे मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के तहत हवन, पूजन और 11 बजे से साई भजन होगा। दोपहर एक बजे से प्रसाद वितरण होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.