Jamshedpur News: बर्मामाइंस: सड़क जाम में फंसकर छूटी युवक की ट्रेन
जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: बर्मामाइंस गोलचक्कर, स्टेशन रोड व सुनसुनिया गेट की ओर भारी वाहनों की जाम में फंसने से बीते रात भालुबासा निवासी शशांक शेखर की ट्रेन छूट गई। इससे शशांक शेखर ने शुक्रवार को ट्रैफिक डीएसपी से शिकायत कर बड़े वाहनों (ट्रक, ट्रेलर, हाइवा एवं अन्य) के प्रवेश को नियंत्रित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अन्य यात्री की ट्रेन सड़क पर जाम के कारण न छूटे। दक्षिण पूर्व जोन रेलवे फ्रैंस क्लब के सदस्य शशांक शेखर के अनुसार, उनका टिकट मुंबई ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में था। ट्रेन छूटने से उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। मालूम हो कि दुर्गापूजा को लेकर जमशेदपुर में कई दिनों से बड़े वाहनों की नो-एंट्री थी। पूजा के बाद नो-एंट्री खुलने पर जाम लगा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.