Jamshedpur News: बर्मामाइंस: मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी
जमशेदपुर, अक्टूबर 28 -- Jamshedpur News: बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में रविवार रात मौत के कुएं में बाइक से करतब दिखाने के दौरान आग लग गई। इसकी चपेट में आने से बाइक चला रही युवती झुलस गई, जबकि बाइक जलकर राख हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई और युवती को इलाज के लिए भेजा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, मेले में मौत के कुएं के अंदर बाइक से करतब दिखाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से युवती ने बाइक पर नियंत्रण खो दिया और जमीन पर गिर गई। इसी दौरान उसके बालों में भी आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी डालकर आग बुझाई। हादसे के बाद मेले में अफरातफरी मच गई। यह भी पढ़ें- Basti News: सिलेंडर दांत से उठा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.