जमशेदपुर, जुलाई 30 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ लोगों को मच्छर से बचाव के प्रति जागरूक कर रहा है। बुधवार को एक अपार्टमेंट में सहायता समूह की महिलाओं ने जागरूकता अभियान चलाया, जो हर दिन नए क्षेत्र में चलेगा। नगर परिषद के अनुसार घर के आसपास पानी नहीं जमने देना चाहिए। नगर परिषद में स्लोगन दिया है कि, सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ। मालूम हो कि बारिश के मौसम में जल जनित और मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया व अन्य बीमारियों से संक्रमित होने का डर रहता है लेकिन जलजमाव और स्वच्छता पर ध्यान देकर से लोग बीमारियों से अपनी सुरक्षा कर सकते हैं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...