जमशेदपुर, अक्टूबर 11 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। साहित्य कला फाउंडेशन की ओर से आयोजित छाप पुस्तक महोत्सव 3.0 का समापन शनिवार को हो गया। दूसरे और अंतिम दिन के आयोजन में बॉलीवुड के मशहूर गीतकार डॉ. सागर छा गए। सागर ने बलिया से बॉलीवुड तक के सफर को जिस रोमांचक अंदाज में सुनाया, उसमें बहुत बड़ा योगदान वैभव मणि त्रिपाठी के रोचक अंदाज में किए गए संवाद का भी रहा। डॉ. सागर ने बताया कि कैसे वे बलिया से बनारस यानी बीएचयू, फिर जेएनयू तक पहुंचे, फिर मुंबई में सफल हुए। सागर ने बताया कि उन्हें सबसे बड़ा ब्रेक बम्बई में का बा... गीत से मिला, जिसे अभिनेता मनोज वाजपेयी ने रैप सॉन्ग के रूप में गाया। इसके बाद तो उनके पास एक से बढ़कर एक प्रस्ताव आने लगे। विक्रांत मेसी के लिए लिखे गए एक रैप सॉन्ग के लिए उन्हें 3 लाख रुपये पारिश्रमिक मिला, जो उनके लिए भी आश्...