Jamshedpur News: बनकुंचिया समेत कई क्षेत्रों में बुधवार को तीन घंटे बिजली रहेगी बाधित
जमशेदपुर, अक्टूबर 14 -- Jamshedpur News: पटमदा। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मानगो-2 के अंतर्गत बुधवार को बनकुंचिया फीडर से बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान 11 केवी बनकुंचिया फीडर में स्विच और जंपर की मरम्मत के साथ बिजली तारों के आसपास पेड़ों की डालियों की छंटाई की जाएगी। सहायक विद्युत अभियंता मो. शाहनवाज अंसारी ने बताया कि बनकुंचिया, गेरूवाला, ओड़िया, चिरूडीह, लायाडीह, राहेरडीह, कांकू और दांदुडीह समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। निगम ने आवश्यक रखरखाव कार्य को लेकर उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। यह भी पढ़ें- Adityapur News: चांडिल में आज तीन घंटे गुल रहेगी बिजली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.