Jamshedpur News: बनकुंचिया में अवैध क्रशर संचालन के आरोप में मालिक पर प्राथमिकी
जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- Jamshedpur News: कमलपुर की बनकुचिया पंचायत के हुटुपाथर गांव में कई माह से अवैध तरीके से संचालित रायसन स्टोन क्रशर के मालिक पवन कुमार राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। माइनिंग इंस्पेक्टर अभिजीत मजूमदार के लिखित बयान पर गुरुवार को कमलपुर थाना में यह कार्रवाई की गई। बताया गया कि बुधवार को माइनिंग इंस्पेक्टर और प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने रायसन स्टोन क्रशर में छापेमारी की थी। जांच के दौरान क्रशर मशीन के संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज अधिकारियों को नहीं मिले। इसके अलावा क्रशर के लिए मंगाए गए भारी मात्रा में बोल्डर से संबंधित कागजात भी प्रस्तुत नहीं किए जा सके। दस्तावेज नहीं मिलने और जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर अधिकारियों ने क्रशर को सील कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.