जमशेदपुर, अगस्त 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी में रविवार को सुबह वायरल मरीजों की संख्या काफी अधिक रही। बदलते मौसम के कारण वायरल मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार को भी एमजीएम अस्पताल में काफी संख्या में मरीज पहुंचे जबकि रविवार को ओपीडी बंद रहता है। यह सभी मरीज इमरजेंसी में पहुंचे। सामान्य रूप से इमरजेंसी में रविवार को सुबह में डॉक्टर की संख्या कम रहती है लेकिन शनिवार को जूनियर डॉक्टरों को मिली फटकार के बाद सभी ड्यूटी डॉक्टर इमरजेंसी में उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...