Jamshedpur News: बढ़ते अपराध पर भाजपा ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। शहर में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने चिंता जताई है। सोमवार को महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कानून-व्यवस्था एवं नागरिक सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा। गोलमुरी केनरा बैंक में डकैती और बिंदल मॉल के समीप फायरिंग की घटनाओं पर चर्चा की गई। अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। बैंक डकैती के अगले दिन कुछ दूरी पर स्थित ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी पर भी एसएसपी से बात की गई। भाजपाईयों ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और अवैध लॉटरी के नेटवर्क पर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- अपराध बढ़ने से व्यापारी चिंतित, मुख्यमंत्री से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग महानगर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.