Jamshedpur News: बढ़ते अपराध के खिलाफ जेएचआरसी का साकची गोलचक्कर पर अनशन
जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- Jamshedpur News: शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ झारखंड मानवाधिकार सम्मेलन (जेएचआरसी) ने शनिवार को साकची गोलचक्कर पर सांकेतिक अनशन सह हस्ताक्षर अभियान चलाया। केंद्रीय अध्यक्ष मनोज मिश्रा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम के साथ संगठन के आंदोलन का दूसरा चरण संपन्न हुआ। अभियान के जरिए जमशेदपुर को अपराधमुक्त, सुरक्षित और भयमुक्त बनाने की मांग उठाई गई। जेएचआरसी सदस्यों और समर्थकों ने लूट, हत्या, चेन छिनतई, छेड़खानी, दुष्कर्म और नशे के कारोबार समेत बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई। अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए केवल आश्वासन नहीं, बल्कि पुलिस की स्पष्ट जवाबदेही और प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। जनता की सुरक्षा शासन-प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.