जमशेदपुर, अगस्त 9 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस रविवार को बड़बिल समेत अन्य स्टेशनों पर नहीं जाएगी। ट्रेन के 3 घंटे से ज्यादा लेट चलने पर दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश जारी हुआ है। बताया जाता है कि जनशताब्दी एक्सप्रेस के लगातार अप डाउन में लेट चलने से रेलवे ने यह निर्णय लिया है। इससे जनशताब्दी एक्सप्रेस रविवार शाम बड़ाजामदा से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी। लेकिन ट्रेन के बाद भी नहीं जाने से विभिन्न स्टेशनों के ऐसे यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी जिन्होंने कई दिन पूर्व टिकट बुक कराया था। बताया जाता है कि, जनशताब्दी एक्सप्रेस को लेट चलने के कारण रेलवे कई बार टाटानगर और बड़ाजामदा में रद्द कर देती है। यह भी पढ़ें- हावड़ा, जूनागढ़ व जगदलपुर की ट्रेनें 9 अक्तूबर को रहेंगी रद्द

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...