जमशेदपुर, अक्टूबर 17 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। परसूडीह के शंकरपुर स्थित गोबरा टोला के बजरंगबली मंदिर से दान पेटी चोरी के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर घटना में संलिप्तता की जांच की जा रही है। पुलिस दान पेटी और अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात चोरों ने मंदिर का ग्रिल तोड़कर दान पेटी चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह पूजा करने पहुंचे स्थानीय लोगों ने ग्रिल टूटा और मंदिर के अंदर सामान बिखरा देखा। जांच करने पर दान पेटी गायब मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंदिर की दान पेटी करीब एक साल से नहीं खोली गई थी। इसलिए उसमें जमा राशि का अनुमान नहीं लगाया जा सका है। लोगों ने बताया कि मंदिर में इससे पहले भी दो बार चोरी की घटनाएं हो चुक...