Jamshedpur News: बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा
जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- Jamshedpur News: विश्व पोलियो दिवस पर सदर अस्पताल सहित जिला के सभी अस्पतालों में वहां के स्वास्थ्य प्रमुख लोगों ने पोलियो ड्रॉप पिलाकर लोगों को जागरूक किया। सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई। वहीं, जिले के विभिन्न सीएचसी और पीएचसी में वहां के प्रभारियों ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। सिविल सर्जन ने कहा कि पोलियो पूरी तरह समाप्त हो गया है, लेकिन विभाग के निर्देश मिलने तक यह पोलियो की दवा बच्चों को पिलाई जाती रहे। इसके लिए बच्चों की मां के साथ अस्पताल के सभी कर्मी गंभीरता से ध्यान दें कि कोई भी बच्चा इस दवा से छूटने न पाए और दवा जरूर पी ले। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: विश्व पोलियो दिवस पर सीएस ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.