जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण 31 अक्तूबर शनिवार को बक्सर और हटिया की ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से जारी अधिसूचना के अनुसार लाइन ब्लॉक से बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस 45 से 60 मिनट नियंत्रित होगी। टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन आद्रा स्टेशन तक चलेगी। बता दें कि, लाइन ब्लॉक को लेकर झाड़ग्राम पुलिया ट्रेन एक दिन रद्द हुई थी और टाटानगर से हटिया एक्सप्रेस बदले मार्ग पर चली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...