जमशेदपुर, जुलाई 10 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित गैस गोदाम के पास हेवन पैलेस के पीछे एक बंद पड़े मकान से शुक्रवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार युवक को अक्सर इलाके में नशे की हालत में घूमते देखा जाता था, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है। जांच में यह भी सामने आया कि जिस मकान से शव मिला, वह लंबे समय से बंद पड़ा था। पुलिस मकान मालिक और युवक के वहां पहुंचने की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।क्षेत्र में सर्पदंश सहित विभ...