जमशेदपुर, सितम्बर 12 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र के तमरिया रोड स्थित बंद क्वार्टर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के जेवरात के अलावा घटना में इस्तेमाल हथौड़ी और छैनी भी बरामद की गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: साकची में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामदचोरी का विवरण तमरिया रोड स्थित क्वार्टर नंबर एल-2/27 निवासी सुधांशु आदित्य के घर में सात सितंबर की दोपहर चोरी हुई थी। चोरों ने बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। मामले में आठ सितंबर को साकची थाना में कांड संख्या 67/2026 दर्ज किया गया था।पुलिस की क...