Jamshedpur News: बंगाल क्लब में देवश्री तरफदार की गायकी ने मोहा मन
जमशेदपुर, नवम्बर 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर बंगाल क्लब एवं जमशेदपुर सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बंगाल क्लब प्रेक्षागृह में विजया सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ साकची थाना प्रभारी गौतम यादव, क्लब के अध्यक्ष तापस मित्र, उपाध्यक्ष पार्थसारथी सेन, देवाशीष नाहा, अंशुमान चौधरी, उत्तम भट्टाचार्य तथा क्लब के महासचिव सौम्य सेन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कोलकाता की प्रसिद्ध गायिका देवश्री तरफदार रहीं। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में 'घुम घुम चंद' और 'आमार हात बांधिली, मोन बांधिली' समेत कई लोकप्रिय बांग्ला गीत प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी संगीत प्रस्तुति से पूरा प्रेक्षागृह संगीतमय और सांस्कृतिक माहौल में सराबोर हो गया। यह भी पढ़ें- Jam...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.