जमशेदपुर, जुलाई 18 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में फ्लैट विवाद से जुड़े मामले में एक परिवाद दायर होने के बाद सीतारामडेरा थाने में केस दर्ज किया गया। यह परिवाद न्यू बाराद्वारी स्थित अतुल रेनू अपार्टमेंट की निवासी सिग्धा दास ने दाखिल किया है। परिवाद में साकची कालीमाटी रोड स्थित राय एंड संस दुकान संख्या-34 के संचालक चंदन राय को आरोपी बनाया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वर्ष 2019 से उनके साथ विभिन्न प्रकार की आपराधिक घटनाएं होती रही हैं। परिवाद में यह भी उल्लेख किया गया है कि 4 मार्च 2026 को भी आरोपी द्वारा कथित रूप से घटना को अंजाम दिया गया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: जमीन विवाद में युवक पर सरिये से हमला, कोर्ट में आदेश पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...