जमशेदपुर, नवम्बर 23 -- Jamshedpur News: सर्दियों में कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर लगने वाले ब्रेक को कम करने और सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे फॉग सेफ्टी डिवाइस का इस्तेमाल कर रहा है। चक्रधरपुर रेल मंडल में भी लोको पायलटों को कोहरे के दौरान ट्रेन संचालन में सहूलियत देने के लिए इस डिवाइस का उपयोग किया जा रहा है। इससे दृश्यता कम होने के बावजूद लोको पायलट को आगे आने वाले सिग्नल, रेलवे ट्रैक और महत्वपूर्ण स्थानों की जानकारी मिल सकेगी। हर साल सर्दियों में घना कोहरा छाने के कारण रेलवे को ट्रेनों की गति नियंत्रित करनी पड़ती है। कम दृश्यता में सिग्नल दिखाई नहीं देने, ट्रैक की स्थिति का अनुमान लगाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने में लोको पायलटों को परेशानी होती है। इसके कारण कई ट्रेनें विलंब से चलती हैं और परिचालन प्रभावित होत...