जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: दिवाली पर नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ मिठाई व खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला फूड विभाग ने शुक्रवार को जांच अभियान चलाया। साकची में जुबली पार्क गेट के सामने लगे फूड स्टॉल, कदमा गणेश मैदान और बिष्टूपुर की खाओ गली में खाद्य सुरक्षा के तहत जांच की गई। इस दौरान फूड और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 95 फूड स्टॉलों का निरीक्षण किया। जांच में कई स्टॉलों पर बार-बार इस्तेमाल किए गए खराब खाद्य तेल का उपयोग होने की पुष्टि हुई। टीम ने ऐसे स्टॉलों से 10 लीटर तेल जब्त किया। वहीं, दो-तीन खाद्य स्टॉलों पर अखाद्य रंग भी मिला। टीम ने चेतावनी देने के बाद उसे नष्ट करा दिया। निरीक्षण के दौरान कई फूड स्टॉलों पर बर्तन धोने की समुचित व्यवस्था नहीं मिली। इस पर संचालकों को बर्तन धोने की उचित व्यवस्था करन...