Jamshedpur News: फाइलेरिया से बचाव पर कल मेडिकल ऑफिसर को मिलेगा प्रशिक्षण
जमशेदपुर, अक्टूबर 22 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। फाइलेरिया की बीमारी से बचाव को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को मेडिकल ऑफिसर के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा। प्रशिक्षण में अन्य श्रेणी के स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल होंगे। बताया जाता है कि जिला में अभी फाइलेरिया जागरूकता शिविर का आयोजन हो रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे लक्षण के अनुसार फाइलेरिया के मरीजों को चिन्हित कर सके। सहिया, एमपीडब्ल्यू और ब्लॉक हेल्थ ऑफिसर भी प्रशिक्षण में शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.