जमशेदपुर, जुलाई 18 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। साकची फल मंडी में शुक्रवार को एक नशेड़ी फल विक्रेता के चलते जमकर हंगामा हुआ। वह नशे में आकर वहां के दुकानदारों को अपशब्द कहने लगा। राह चलते लोगों की पिटाई करने लगा। इसको देखते हुए दो फल कारोबारियों ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के बाद वह थोड़ी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। इसके बाद शर्ट खोलकर बारिश के पानी में नहाने लगा। नहाने के बाद जिन कर्मचारियों ने उसे पीटा था, उसकी पिटाई कर दी। कर्मचारियों को पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। इसमें वह नशेड़ी मानगो शंकोसाई निवासी व्यवसायी सत्यनारायण केसरी के दो कर्मचारियों माधव चातर व अरशद के साथ मारपीट करता दिखा। यह भी पढ़ें- पुलिस ने ट्रक चालक को घसीट-घसीटकर पीटा, वीडियो वायरल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मार...