Jamshedpur News: प्लेटफार्म पर बेडरोल फैलाने से होगी कार्रवाई
जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर बेडरोल, चादर, कंबल एवं अन्य सामान रखने पर कार्रवाई होगी। स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप के निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने यह आदेश दिया है। इस संबंध में मैकेनिकल विभाग को पत्र दिया गया है। वहीं, प्लेटफॉर्म के अंतिम छोर पर लाइट लगाने, प्लेटफॉर्म को स्वच्छ रखने व यात्रियों के लिए एस्केलेटर की सेवा 24 घंटे दुरुस्त रखने का पत्र संबंधित विभाग को भेजा जा रहा है। प्लेटफॉर्म नंबर 4-5 के उखड़े टाइल्स को ठीक करने व गड्ढे भरने पर एसआईजी टीम ने जोर दिया है। टाटानगर स्टेशन का कुछ दिनों पूर्व मंडल अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। स्टेशन स्तर के निरीक्षण में भी खामियां मिली थीं। इनमें सुधार का आदेश विभिन्न विभागों के सुपरवाइजर को दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.