जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के सौजन्य से एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक मात्र ढाई घंटे चले इस शिविर में 75 से अधिक लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया।शिविर में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष डॉ. वी.एस.पी. सिन्हा एवं मानद सचिव सुनीत कुमार के नेतृत्व में क्लब के कई सदस्य एवं चिकित्सक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. अनिल कुमार, डॉ. आर. भरत, डॉ. एन.सी. सिंघल, डॉ. निर्मल कुमार, डॉ. सौरव बनर्जी, विनोद मेनन, नीलम जायसवाल, एमएल. अग्रवाल, बासुदेव चौधरी एवं रोहन मेहता शामिल थे।वहीं प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के साथ-साथ बिधा सागर सिंह, अमजद खान, अनिमेष से...