Jamshedpur News: प्रेमिका संग जन्मदिन मना रहे युवक ने पुलिस को पत्थर से मार किया घायल
जमशेदपुर, अगस्त 14 -- Jamshedpur News: टेल्को के हुडको में बुधवार रात प्रेमिका के साथ जन्मदिन मना रहे युवक ने टाइगर मोबाइल के जवान पर पत्थर से हमला कर दिया। इस घटना में जवान सुजीत कुमार के सिर पर गंभीर चोट आई है। सुजीत को उपचार के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया। वहीं, पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, आदित्य नामक युवक अपनी प्रेमिका के साथ हुडको के पास बंद पड़े क्वार्टर में अपना 18वां जन्मदिन मना रहा था। टाइगर मोबाइल का जवान सुजीत कुमार अपने सहयोगी चुन्नू राम सोरेन के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। हुडको के पास बंद पड़े क्वार्टर में दो लोगों को देखकर जवानों ने पूछताछ शुरू की। इस दौरान आदित्य नामक युवक और जवानों के बीच विवाद हो गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान आदित्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.